समस्तीपुरः गला रेता फिर मारी गोली! आरोपी की निशानदेही पर मिली लाश, 10 जून से लापता था इशांत

News Ranchi Mail
0

                                                 


समस्तीपुर से एक महीने पहले लापता हुए इशांत कुमार उर्फ छोटू (14 वर्षीय) का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके ही खेत से करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से शव निकाला गया. शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे जख्म मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. जमीन में दफन हालत में बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके ही खेत से करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से शव निकाला गया. शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे जख्म मिलने की बात सामने आई है.

पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव का है. यहां रहने वाले रामप्रीत यादव का 14 वर्षीय बेटे इशांत कुमार उर्फ छोटू 10 जून से लापता था. परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी बीच मुख्य आरोपी आनंदी सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या और शव को दफनाने की जानकारी दी.

इसके बाद विद्यापति नगर और मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी चौड़ स्थित आनंदी सिंह के खेत में खुदाई करके करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से किशोर का शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. परिजनों का आरोप है कि आनंदी सिंह से उनका पुराना विवाद चल रहा था. मृतक के पिता रामप्रीत यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा आरोपियों के निशाने पर था, लेकिन उसे नहीं पाकर उनके छोटे बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई. उन्होंने यह भी बताया कि इशांत के पास मक्का बिक्री के कुछ पैसे थे, जिन्हें वह अपने पिता को देने वाला था. 

वहीं, विद्यापति नगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में गांव के कुछ लोगों को नामजद किया गया था. रिमांड पर लिए गए आरोपी आनंदी सिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है. पुलिस ने आनंदी सिंह के भतीजे रमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश, अपहरण और हत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !