'पप्पू यादव तुम सुधर जाओ, नहीं तो...', पूर्णिया सांसद और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

News Ranchi Mail
0

                                             

    

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी सांसद के आधिकारिक पोर्टल के शिकायत सेक्शन के में दी गई है. इसमें पप्पू को गोली मारने और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद के मीडिया संयोजक जैद खान ने नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

नई दिल्ली DCP को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को सांसद के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं. इन संदेशों में सांसद पप्पू यादव को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है. धमकी भरे संदेश में बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है- 'पप्पू यादव तुम सुधर जाओ, नहीं तो तुमको गोली मार देंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे. तुम मेरा कुछ भी नहीं कर सकते.' आरोपी की पहचान मुकेश मिश्रा नाम से हुई है. शिकायत पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार, मुकेश मधुबनी जिला का है. साथ ही में आरोपी का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर भी दर्ज है.

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के मीडिया संयोजक जैद खान ने 29 जुलाई को नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है. सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि शुरुआती जानकारियों के अनुसार, यह धमकी नई दिल्ली क्षेत्र से दी गई है, जो तिलक मार्ग थाना क्षेत्र से संबंधित है. संबंधित थाने में तत्काल प्रभाव से प्राथमिक दर्ज (FIR) कर गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !