सीतामढ़ी में बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन में हुई फायरिंग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

News Ranchi Mail
0

                                                  


बिहार के सीतामढ़ी से सामने आया एक वायरल वीडियो कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बघारी गांव निवासी आयूष चौधरी नाम का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ डंगराहा पुल के पास पहुंचा, जहां बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया. इस दौरान कार के बोनट पर रखकर एक के बाद एक कई केक काटे गए और जमकर स्प्रे उड़ाए गए. कुछ देर तक चले इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सड़क पर फायरिंग से मचा हड़कंप
वीडियो में केक काटने और स्प्रे उड़ाने के बाद सेलिब्रेशन का अंदाज और भी खतरनाक होता दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर एक युवक पिस्टल निकालकर फायरिंग करता नजर आ रहा है. इसके बाद एक अन्य युवक भी हथियार निकालकर फायरिंग करता दिखाई देता है. 

जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस वक्त सड़क पर हथियार लहराकर फायरिंग की जा रही थी, उस दौरान पुल के आसपास आम लोग और वाहन भी मौजूद थे. ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. बीच सड़क पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजरें
अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं. आखिर बीच सड़क पर हथियार लहराकर फायरिंग करने की इतनी हिम्मत कहां से आई और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? हालांकि, वायरल हो रहे 

शराब तस्करी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
वहीं सीतामढ़ी में शराब तस्करी के मामले में चार आरोपियों को उत्पाद विभाग और पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पहली तस्वीर पुपरी की है. यहां शराब तस्करों ने बाइक के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाकर नेपाल से लाई जा रही थी उत्पाद विभाग को इसकी भनक लगी और कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ लिया गया. वहीं, दूसरी तस्वीर रीगा की है. यहां तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए चारपहिया वाहन में तहखाना बना रखा था. पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली तो वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !