मोइत्रा से खाली कराया गया सरकारी बंगला…

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 लोकसभा से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा का सरकारी बंगला शुक्रवार को खाली करा दिया। टेलीग्राफ लेन स्थित बंगला 9बी को खाली कराने के बाद उसे संपदा निदेशालय को सौंप दिया गया। महुआ मोइत्रा को बीते 8 दिसंबर को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। बंगले का आवंटन रद्द किए जाने के बाद 7 जनवरी तक बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। इससे पहले उन्हें एक नोटिस भेजा गया था। मोइत्रा को कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कथित तौर पर उपहार लेने और उनके साथ संसद की वेबसाइट की ‘यूजर आईडी और पासवर्ड’ साझा करने के इल्जाम में बीते साल 8 दिसंबर को निष्कासित कर दिया गया था। मोइत्रा को ‘अनैतिक आचरण’ का दोषी ठहराया गया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !