'भारतीय लोक संगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया', शारदा सिन्हा के निधन पर CM हेमंत दुखी

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में निधन हो गया. वह 72 वर्ष की थीं.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. उनके निधन से भारतीय लोक संगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है. भारतीय संगीत और लोक गायन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. इस कठिन समय में उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. 

सोरेन ने एक्स पर लिखा कि अपनी आवाज से छठ एवं अन्य त्योहारों को जीवंत करने वाली स्वर कोकिला आदरणीय शारदा सिन्हा जी के निधन की दुःखद खबर मिली. स्व. शारदा जी नारी सशक्तिकरण की विराट मिसाल थीं. उनका चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी पूरी हो पाएगी. छठी मइयां स्व. शारदा जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !