रांची में दो दिनों तक गाड़ी की No ENTRY, जानें से पहले पूरी खबर जान लीजिए

News Ranchi Mail
0

                                                                            


 आस्था महापर्व छठ पूजा के देखते हुए रांची प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अगर आप रांची भारी वाहन लेकर जा रहे हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको इसके में सारी जानकारी पहले से हो जानी चाहिए कि आखिर क्यों दो दिनों तक रांची में भारी वाहन बैन है? और रांची में भारी वाहन के प्रवेश करने का क्या वक्त रखा गया है? आइए इस ऑर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं.

राजधानी रांची में छठ व्रती, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है. प्रशासन ने रांची के 33 तालाबों की जिम्मेदारी में 6 मेडिकल टीम की तैनाती कर रखी है. इतना ही नहीं शहर में 7 नवंबर, 2024 दिन गुरुवार से दो दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

रांची में आज से सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे. वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 8 तक छोटे माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगी है. 8 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को अहले सुबह 2 बजे से लेकर अगली रात 8 बजे तक भी भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित किया है.

छठ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर, 2024 दिन मंगलवार से हो गई है. छठी मैइया को समर्पित महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. इसका समापन अष्टमी तिथि यानी 8 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को होगा. इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !