झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी डेटशीट के अनुसार झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी. बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट में मैट्रिक और दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षाएं होंगी. लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 4 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा. स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
झारखंड बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 5 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी. पहली पारी में 10वीं की परीक्षा कराई जाएगी तो वहीं दूसरी पारी में 12वीं की परीक्षा आयोजित होगी. बोर्ड ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट के पहले दिन वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं होगी. वहीं अंतिम दिन 10वीं में गणित और 12वीं में मनोविज्ञान व कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं होंगी.
11 फरवरी | वोकेशनल ( आईए आईएससी और आइकॉम) |
13 फरवरी | हिंदी ए और इंग्लिश ए (आइए) |
14 फरवरी | हिंदी ए व इंग्लिश ए , संगीत (आइए, आइकॉम और आईएसी) |
15 फरवरी | इलेक्टिव लैंग्वेज, आईकॉम |
17 फरवरी | हिंदी बी मातृ भाषा, आइएससी |
18 फरवरी | अर्थशास्त्र आईएससी |
19 फरवरी | गणित/ सांख्यिकी आईए |
20- फरवरी | अर्थशास्त्र आईएस |
21 फरवरी | भौतिकी आईएससी |
22 फरवरी | बायोलॉजी |
24 फरवरी | जियोलॉजी आईएससू |
25 फरवरी | उद्यमिता आईकॉम |
27 फरवरी | दर्शनशास्त्र |
1 मार्च | राजनीतिक विज्ञान |
3 मार्च | कंप्यूटर साइंस |
10वीं परीक्षा की डेटशीट
11 फरवरी | वोकेशनल विषय |
13 फरवरी | वाणिज्य / गृह विज्ञान |
14 फरवरी | खड़िया /खोरठा/ कुरमाली/ नागपुरी और पंच परगनिया |
15 फरवरी | अरबी/ फारसी /हो/ मुंडारी /संथाली/ उरांव |
17 फरवरी | उर्दू /बांग्ला/ उड़िया |
18 फरवरी | हिंदी ए और हिंदी बी |
19 फरवरी | संगीत |
20 फरवरी | विज्ञान |
22 फरवरी | संस्कृत |
25 फरवरी | समाजिक विज्ञान |
28 फरवरी | अंग्रेजी |
3 मार्च | गणित |