रांची में बढ़ी धोनी के खेत की सब्जियों की डिमांड, पलक छपकते ही बिक जा रहा सारा माल

News Ranchi Mail
0

                                                                           


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पादों की बाजार में काफी मांग है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने अनोखे शौक के लिए जाने जाते हैं. जब से उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, तब से वे कई तरह की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. सबसे हालिया और दिलचस्प बात यह है कि धोनी के फार्महाउस की सब्जियां रांची के बाजारों में आते ही तुरंत बिक जा रही है.  

सोशल मीडिया पर चल रही ताजा खबरों के मुताबिक, रांची के बाजारों में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पाद की खूब डिमांड है. धोनी का फार्महाउस रांची के सेम्बो गांव में रिंग रोड पर स्थित है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 10 एकड़ खेत में पैदा होने वाले ताजे फलों और सब्जियों में स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकली, मटर, हॉक और पपीता शामिल हैं. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि फार्महाउस में उगाए जाने वाले गोभी, टमाटर और मटर की रांची में भारी मांग है. यहां जानने वाली बात ये है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पाद विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं. धोनी देश के कई प्रमुख ब्रांडों से जुड़े हैं और हर साल करोड़ों कमाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !