झारखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सुबह से लेकर रात घने कोहरा छाया रह रहा है. ऐसे में बढ़ती ठंड ने लोगों की कनकनी बढ़ा दी है. आलम ऐसा है कि लोग सुबह से लेकर शाम तक लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. कई जिलों में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखने को मिल सकती है. राज्य के 9 जिलों में तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है
इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहदरगा और गुमला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही, बोकारो में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
गुमला में सबसे कम तापमान
साथ ही पलामू में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार (26 दिसंबर) को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
