झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जेएसएससी सीजीएल नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र वितरण किया. इस दौरान मंच पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद. सीएम 1910 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं.
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर क्या क्या चीजों का सामना करना पड़ा, आप सबको पता है... पर मैंने कहा था नेक इरादा हो तो कोई भी मंजिल पाया जा सकता है. हमने हमेशा पक्ष रखा सरकार के माध्यम से कुछ गलत हो, ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आपको उम्मीद नहीं, आपके इस चुनौती के लिए हमारी सरकार के अधिकारी भी प्रेशर में रहे, विरोधी की भी वही हालत, वो पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे. हमारी टीम ने ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ अपने पक्ष को राज्य की जनता से लेकर न्यायालय तक रखा. परीक्षा फल प्रकाशित होने के बाद कई बार विद्यार्थियों ने संपर्क किया जल्दी नियुक्ति करवा दीजिए सर, हमने कहा, चिंता मत करिए नियुक्ति होगी. नया साल का उपहार आप लोगों को दिया जा रहा है, ताकि आपके मन में नए साल में निराशा न हों.
उन्होंने कहा कि आपका विश्वास हम पर बना रहा, दोबारा सत्ता में आए और पहले साल में ही लंबी लकीर खींचते हुए नौजवानों को अंग बनाया. हम लोग राजनीतिक फील्ड के लोग हैं. हम लोग सभाएं करते हैं, राज्य स्थापना दिवस के दिन बड़ी संख्या में लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. सभी नियुक्ति को चुन चुन कर कर रहे हैं, राज्य के लोगों से सीधे आप लोगों को जुड़ना है. हमारे कार्य शैली में कितना बड़ा बदलवा हो सकता है, आप सभी भाग्यशाली लोग हैं , जहां आपको राज्य की जनता के लिए सेवा का अवसर मिलेगा. अब आपको राज्य को इस काबिल बनना है कि लोग अपने पैरों पर खड़ा हो सकें. हम लोग कहने के बजाय करने में विश्वास करते हैं.
सीएम सोरेन ने कहा कि हमारे विरोधियों का साजिश देखिए, सपने में भी नहीं था कि इतने निचले स्तर पर जाकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे. चन्दा इकट्ठा कर रहे थे, कोर्ट कचरी जा रहे थे, अगली बार नहीं सुनेंगे जो ऐसा करेगा सीधा जेल जाएगा. मुझे पता चला है करोड़ों रुपए का चंदा लिया है इसके नाम पर, इस तरह के लोग नए षड्यंत्र रचते हैं. वैज्ञानिक तरीके से टेक्नोलॉजी का उपयोग से परीक्षा हो रहा और झारखंड का प्रश्नपत्र और नेपाल में लीक हो रहा.
हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत सरकार के नजर में हम लोग विरोधी हैं. ये लोग विरोधियों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं, हजारों करोड़ रुपया केंद्र सरकार में बकाया है. मनरेगा में हजारों करोड़ बकाया है, पैसा मिला नहीं पर नाम बदल दिया. उन्होंने कहा कि नाम बदलने में जोर शोर से लगे हैं, नया सामाजिक उन्माद , सूचना तंत्र आज तेजी से फैलता है और उसका भी फायदा विरोधी लेते हैं, तुरंत फैलाओ और हजार छात्रों को इकट्ठा करो. दूसरे राज्यों में स्टूडेंट पुलिस की लाठी के शिकार हो रहे हैं.
इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि बहुत ही खुशी के पल है. सीएम हेमंत सोरेन को भी आपको समाज में स्वाबलंबी बनता हुआ देख कर खुशी हो रहा है. रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना हमारे सरकार की जिम्मेवारी है. नियुक्ति पत्र देखकर आपके माध्यम से राज्य को आर्थिक और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार मिलेगा. सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में सरकारी पद की संख्या मंत्र एक लाख 60 हजार है, फिर क्या सरकारी नौकरी ही नियोजन का एक मात्र माध्यम होगा, या हमें दूसरा विकल्प भी ढूंढना होगा. सीएम की सोच है सरकारी नौकरी सीमित है, ऐसे में दूसरे विकल्प को भी चुनें और जीविकोपार्जन के लिए आगे बढ़ें. भारत सरकार की तरह हम योजनाओं का नाम नहीं बदलते, हम लोगों को काम देने में विश्वास करते हैं.
मंत्री संजय यादव ने कहा कि आज दिन बहुत ऐतिहासिक है, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित है. आज इतनी भारी संख्या में नियुक्ति हो पाया है तो वो सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा किया जा रहा. पूर्व की सरकार ने लूट खसोट और दिग्भ्रमित करने का काम किया है. इससे पहले भी सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व ने कई विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन हुआ है. झारखंड में एक ही आदमी है जो इस राज्य की भलाई कर सकता है.
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है. एक महीने पहले भी 9 हजार सरकारी कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया था. सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की तरफ से बधाई है. अब सभी अलग अलग समाजिक परिवेश से होगें और दृढ़ निश्चय के बदौलत लक्ष्य को पाने में सफल हुए. आज का दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण क्षण है. सरकारी सेवा में आपके जीवन में कई चुनौती आयेंगे. आप में से कई लोग अलग अलग संस्थानों से डिग्री प्राप्त किए हैं अपने शिक्षा का बेहतरीन उपयोग से प्रशासन को और दक्ष बनाने में सफल होगें और झारखंड में नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे.
वहीं, नियुक्ति पत्र पाने वाली नेवल आयशा कुजूर ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में परीक्षा का पारदर्शिता के साथ सफल आयोजन करवाया और हम सभी सफल विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र देकर हमारे आनंद को कई गुना बढ़ा दिया है. सफल अभ्यर्थी पहाड़िया जनजाति के आने वाली कविता पहाड़िया ने बताया कि आज का दिन बेहद खास और भावनात्मक दिन है. ये मेरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हम लोग आज यहां उपस्थिति हुए हैं.
निशा तिग्गा ने बताया कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था, विपरीत परिस्थितियों में यहां तक पहुंची हूं, इसमें झारखंड सरकार के योजनाओं का भी योगदान है. राज्य सरकार ने पारदर्शिता के साथ इस परीक्षा को संपन्न करवाया इस मौके पर चयनित अनिल रजक, जो दिव्यांग भी हैं, ने बताया ऑटो चला कर मैंने परीक्षा की तैयारी किया, इस दौरान कई कठिनाई का भी सामना किया, आज सीजीएल में चयनित हुआ हूं.
