नए साल के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं के सम्मान में करोड़ों रुपये की राशि जारी की गई है. योजना अंतर्गत रांची जिले की कुल 3 लाख 91 हजार 578 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है.
यह भुगतान दिसंबर महीने की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को नव वर्ष पर आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है.
रांची के कई प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (दिसंबर महीना)
- अनगड़ा-16849 लाभुक
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र- 13143 लाभुक
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र- 9635 लाभुक
- बेड़ो- 20,696 लाभुक
- बुंडू- 8530 लाभुक
- बुंडू नगर पंचायत- 3566 लाभुक
- बुढ़मू- 18073 लाभुक
- चान्हो- 19813 लाभुक
- हेहल शहरी क्षेत्र- 15467 लाभुक
- ईटकी- 10440 लाभुक
- कांके- 31676 लाभुक
- कांके शहरी क्षेत्र- 1331 लाभुक
- खलारी- 9664 लाभुक
- लापुंग- 11436 लाभुक
- माण्डर- 23239 लाभुक
- नगड़ी- 18027 लाभुक
- नगड़ी शहरी क्षेत्र- 8151
- नामकुम- 17960 लाभुक
- नामकुम शहरी क्षेत्र- 9086 लाभुक
- ओरमांझी- 18287 लाभुक
- राहे- 9670 लाभुक
- रातू- 18716 लाभुक
- सिल्ली- 21312 लाभुक
- सोनाहातू- 13227 लाभुक
- तमाड़- 18692 लाभुक
- सदर शहरी क्षेत्र- 24892 लाभुक
