झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पलामू, रांची समेत 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. आलम कुछ ऐसा है कि सुबह से ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राज्य के कुछ जिलों में आज (3 जनवरी) न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. बीते शुक्रवार (2 जनवरी) के मौसम की बात करें तो गुमला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया है. रांची में 9.4, जमशेदपुर में 11.6, डालटोनगंज में 7.7, बोकारो में 9.1 और चाईबासा में 10 डिग्री सेल्सिलस दर्ज किया गया.
सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम में 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही, सबसे कम तापमान गुमला में 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
किस जिले में कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की माने तो देवघर और में धनबाद में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, दुमका में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, गिरीडिह में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, जामतारा में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कोडरमा में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, चतरा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
लातेहार में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, लोहदरगा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, पलामू में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, रांची में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, खुंटी में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, गुमला में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
