झारखंड में अब लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगी है. क्योंकि शीतलहर और कनकनी का असर कम होता दिख रहा है. न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 7.6 डिग्री सेल्सियस, लातेहार का 12.4 डिग्री सेल्सियस और गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. खबर लिखे जाने तक रांची का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
झारखंड में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आज (19 जनवरी) मौसम शुष्क रहने वाला है. सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी. IMD ने आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आज राज्य का तापमान 6 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. बता दें कि बीते कुछ समय से झारखंड के इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था. वही, अब तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो वहां के लोगों के लिए राहत की बात है.
रांची में AQI का हाल
रांची में AQI 261 दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वर्तमान PM2.5 स्तर शहर के औसत वायु गुणवत्ता स्तर के आधार पर 186 µg/m³ है, जो नागरिकों के लिए असुरक्षित माना जाता है. वर्तमान PM10 स्तर शहर के औसत वायु गुणवत्ता स्तर के आधार पर 220 µg/m³ है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए.
किस जिले में कितना रहेगा तापमान
धनबाद- अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
पलामू- अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
बोकारो- अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
खूंटी- अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
गुमला- अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
रांची- अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
