झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

News Ranchi Mail
0

                                                                     


 झारखंड में आज (3 फरवरी) से JAC (Jharkhand Academic Council) बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी. जैक बोर्ड परीक्षा में इस बार 7 लाख 48 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, मैट्रिक में 4,23,861 और इंटर में 3,24,321 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक की पहली पाली में आईटी और वोकेशनल विषयों की परीक्षा आयोजित की जा रही है.

इतने छात्र-छात्राएं ले रहे एग्जाम में भाग
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है और सुबह 9:15 बजे के बाद मुख्य द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे. बता दें कि इस बार मैट्रिक में 4,23,861 और इंटरमीडिएट में 3,24,321 छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

पहली पाली में 10वीं और दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा
आज यानी 3 फरवरी से शुरू होकर ये परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी. पहली पाली में 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से लेकर 1 बजे तक तो वही दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे लेकर 5:15 तक आयोजित की जा रही है. 10वीं की परीक्षा के लिए राज्य में 1,232 और 12वीं की परीक्षा के लिए 757 केंद्र तैयार किए गए हैं. 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों में 65.53 फीसदी Arts के हैं, Science के 27.92 फीसदी और Commerce के 6.53 फीसदी. 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !