बेतिया पुलिस ने बिछाया जाल, 10 साल बाद घर लौटते ही धराया इनामी लुटेरा असलम अंसारी

News Ranchi Mail
0

                                                                            


बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपनी स्पेशल एक्शन में 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया है. असलम अंसारी पिछले 10 वर्षों से मुफस्सिल थाना कांड संख्या 301/16 में दर्ज लूट के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है.

बेतिया एसडीपीओ विवेक दीप को गुप्त जानकारी मिली था कि असलम अंसारी घर आने वाला है. जानकारी के बाद पुलिस ने असलम अंसारी के घर के पास जाल बिछाया. एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने अपराधी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया. देर रात एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में इनामी अपराधी के घर पर पुलिस ने छापा मारा और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. 

दरअसल, असलम अंसारी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब बेतिया पुलिस ने दो दिन पहले ही जिले के 30 इनामी अपराधियों की सूची सार्वजनिक की थी. असलम अंसारी के गिरफ्तारी के फरार अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है. दस वर्षो से फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी बेतिया पुलिस बड़ी उपलब्धि बता रही है. इनामी अपराधी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !