मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे विवाहित महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है. अब पुलिस पति के हत्यारे पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया. वहीं, विवाहित महिला के आशिक को अब पुलिस तलाश में जुट गई है.
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर के समीप की है, जहां 27 वर्षीय मनोज कुमार राय को चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी और इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी निशु कुमारी और उसके आशिक पिंटू पर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक मनोज कुमार मक्खन साह चौक का रहने वाला था. वही, पर उसका पान पुरिया का दुकान था.
मृतक मनोज की दस साल पहले निशू से शादी हुई थी. उसको दो पुत्री पायल और पल्लवी है. उसकी पत्नी का लंबे समय से गरीब स्थान मंदिर के समीप एक आभूषण दुकान में काम करने वाले पिंटू कुमार नामक एक कारीगर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों की जान पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी, निशु अक्सर अपने प्रेमी के साथ वाला फोटो इंस्टा पर स्टोरी लगती थी.
बताया जा रहा है कि मृतक मनोज मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी निशू का मोबाइल चेक किया. इसमें उसके प्रेमी के साथ चैटिंग, वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट और फोटो मिला. जिसके बाद दिनभर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहा. इसके बाद पत्नी घर से निकल गयी. इस बीच निशु ने कॉल करके अपने प्रेमी को इसकी सूचना दे दी. उसके बाद मनोज को उसकी पत्नी और उसके आशिक ने देर शाम फोन कर बुलाया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है. वहीं, आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है.
पूरे मामले को लेकर नगर एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम मनोज कुमार नामक युवक की हत्या कर दी गई थी और उसे हत्या में शामिल उसकी पत्नी निशु को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्याय हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और मनोज की हत्या में शामिल उसकी पत्नी के आशिक को पुलिस तलाश कर रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
