हाजीपुर में नशे की लत में पति हैवान बन गया. शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या ही की थी. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर खुलासा किया. पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया. घटना 30 जनवरी, 2026 को नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा मोहल्ले में घटी थी.
दरअसल, पुलिस को घटना के बाद से ही पति अर्जुन पासवान पर शक था, लेकिन पुलिस ने जब तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा कर लिया. इसके पति को गिरफ्तार कर लिया.
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि 30 जनवरी, 2026 की सुबह नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें मृत गुड़िया देवी के पति ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन जो कहानी उसने सुनाई थी उसपर पुलिस को शक हुआ. साथ ही पति और उसके घर वालो ने गोली की आवाज नहीं सुनने की बात कही थी, जिसने पुलिस के शक को पक्का कर दिया था.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पति अर्जुन पासवान एडीजे-4 का निजी ड्राइवर था. जो नशे का आदि था और उसकी पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी. इसी बात को लेकर 29 जनवरी, 2026 की देर रात दोनों में विवाद हुआ और इसी विवाद में अर्जुन ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.
बता दें कि अर्जुन पर पहले से भी कई केस दर्ज है और आपराधिक छवि का इंसान है, जो अपने घर पर अवैध रूप से हथियार भी रखता था.