नशा, विवाद और हत्या; ताड़ी के चंद रुपयों के लिए युवक की चाकू गोदकर ले ली जान

News Ranchi Mail
0

भागलपुर में ताड़ी के पैसे को लेकर हुआ विवाद एक युवक की हत्या में बदल गया. नशे की हालत में हुए झगड़े के दौरान चाकू से किए गए हमले में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक गांव की है. मृतक की पहचान एतवारी चौधरी के रूप में की गई है. इस घटना में उनके भाई चुनना चौधरी और भतीजा अंकित कुमार भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

ताड़ी पीने के बाद पैसे देने से किया इनकार
परिजनों के अनुसार, आरोपी वासुकी मंडल ताड़ी पीने के लिए आया था. नशे की हालत में ताड़ी पीने के बाद उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया. लेकिन कुछ समय बाद आरोपी दोबारा मौके पर लौटा और फिर से विवाद शुरू कर दिया. इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एतवारी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल सन्हौला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एतवारी चौधरी को मृत घोषित कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !