फतुहा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, एक अपराधी घायल, 3 गिरफ्तार; 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद

News Ranchi Mail
0

                                                                             


    

पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में छापेमारी की, जिसके दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया. जबकि, तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरपतपुर गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे और फायरिंग करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सारण जिले के तेलपा निवासी इंद्रमोहन सिंह के पुत्र सुंदरम उर्फ भोला के पैर में गोली लग गई. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मौके पर पहुंचे पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के कुछ अपराधी गांव में इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ दिया.

पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं. साथ ही सारण के तेलपा निवासी द्वारिका सिंह के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गबरू, बाढ़ निवासी स्व. कृष्ण यादव के पुत्र सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव और फतुहा के सोनारू निवासी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !