पहले 12 हजार दिए...फिर 13 हजार रुपये दिए, जब मां-बेटी मांगने पहुंची जेवर तो दुकानदार ने फेंक दिया तेजाब

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


  

मधेपुरा शहर के पुरानी बाजार वार्ड-10 में गुरुवार को एक ज्वेलरी दुकान पर हुए विवाद के दौरान तेजाब फेंके जाने की घटना सामने आई है. इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों की पहचान जुलेखा खातून (55) और उनकी बेटी आसमा प्रवीण (20) के रूप में हुई है. दोनों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि उनके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब पड़ गया है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है.

घायल महिला जुलेखा खातून पुरानी बाजार वार्ड-10 की रहने वाली है. घर के पास ही संध्या ज्वेलर्स नाम की दुकान है. जुलेखा खातून की बड़ी बेटी की शादी 24 मार्च को होने वाली है. शादी के लिए जेवर बनवाने के उद्देश्य से उन्होंने इसी दुकान में करीब दो साल पहले 12 हजार रुपये एडवांस दिए थे. इसके बाद कुछ समय पहले 13 हजार रुपये और दिए थे.

परिजनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद दुकानदार जेवर तैयार कर नहीं दे रहा था. इसी को लेकर गुरुवार को जुलेखा खातून अपनी छोटी बेटी के साथ दुकान पर पहुंची थी. वहां दुकानदार से जेवर देने को लेकर कहासुनी हो गई.

आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने काउंटर पर रखी बोतल तोड़ दी और उसमें भरा तेजाब मां-बेटी पर फेंक दिया. तेजाब उनके चेहरे और शरीर पर पड़ते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद शानदार दुकान बंद कर फरार हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !