मुजफ्फरपुर में एक पागल प्रेमी ने एक महिला के प्यार में इतना दीवाना हो गया कि जब उससे प्यार का इजहार किया तो शादीशुदा महिला ने इनकार कर दिया. जिसके बाद वह पागल प्रेमी ने उस महिला के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया. इसके बाद पहले उसका दोनों हाथ और पैर का पंजा काट कर... फिर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया. साक्ष्य छुपाने की नियत मासूम शव को एक खेत में फेंक दिया. यह मामला तब खुलासा हुआ जब घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया. यह दिल दहला देने वाली घटना मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां प्रेमी से पीछा छुड़ाने के चक्कर में अपने नाबालिग बेटे से महिला को हाथ धोना पड़ा.
दरअसल, पूरा मामला करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्चे की मां ने 27 फरबरी, 2026 को करजा थाने की पुलिस को एक आवेदन दिया. जिसमें महिला ने अपने बेटे के अपहरण कर लिए जाने की बात कही थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते मामले में कांड संख्या 56/26 दर्ज कर बच्चे की बरामदगी को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया. मगर, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बच्चे की बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया और वह विशेष टीम लगातार बच्चे की बरामदगी को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई थी.
वहीं, एक तरफ जहां गठित विशेष टीम बच्चे की बरामदगी को खाख छान रही थी. इसी बीच 8 मार्च को उस मासूम का शव गांव के ही चौड़ में मिट्टी के अंदर से क्षत्र विक्षत हालत में मिला. जिसके बाद गठित विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और सभी बिंदुओं पर जांच की गई और मौके से तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया गया.
विशेष टीम की जांच में मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस की जांच में सामने आया की मृतक मासूम की मां पर गांव के पड़ोस के ही एक युवक की नजर थी और वह युवक एक तरफा प्रेम करता था, लेकिन कुछ दिन पहले वह युवक उस महिला से प्रेम का इजहार किया. मगर, महिला ने इंकार कर दिया, जो युवक को नागवार गुजरा और फिर उसने बदला लेने की ठान ली और फिर बदले की आग में जलता हुआ प्रेमी ने महिला के 7 वर्षीय बेटे का अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया.
पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र से आरोपी सिकीनंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलसा हुआ... फिर आरोपी के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खुरपी कुदाल और एक दाब को बरामद किया गया. वहीं, अब पुलिस के पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
