बेतिया आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. पुलिस जीप को आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रेम-प्रसंग में युवक से पूछताछ करने गई पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. पुलिस जीप को बंधक बना लिया जिसके बाद जीप में सवार पुलिसकर्मी किसी तरह भाग कर जान बचाया.
घटना कुमारबाग थाना अंतर्गत महुअवा गांव की है, जहां बानू छापर थाना की पुलिस गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए थाना ले जा रही थी. इसी दौरान परिजनों ने पुलिस जीप के सामने खड़ा होकर विरोध करने लगे. इसी दौरान जीप से एक बुजुर्ग महिला टकरा गई. जीप से टकराने पर महिला घायल हो गई, उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेर लिया ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस जीप पर सवार पुलिसकर्मी गाड़ी छोड़ भाग निकले.
सूचना पर एसडीपीओ विवेक दीप दलबल के साथ गांव पहुंचे. घायल महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया. महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. गांव में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के मामले में पुलिस पूछताछ करने गांव पहुंची थी.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक संजय कुमार को पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद परिजनों ने बवाल काट दिया, जिससे घंटों अफरातफरी का माहौल रहा. पुलिस जीप को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया, कई थाने की पुलिस पहुंची तब स्थिति को नियंत्रण में किया गया. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
वहीं, पुलिस पिटाई में घायल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसे गांव से बाहर ले जाकर पिटाई किया, उसकी मां के ऊपर पुलिस गाड़ी चढ़ा दिया. संजय कुमार ने बताया कि उसकी मां की तबियत काफी चिंताजनक है, जिसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. घटना से इलाके में आक्रोश है.
