पालीगंज में खूनी संघर्ष: बालू माफिया ने पुलिस को खदेड़ा, दर्जनों ट्रैक्टर छुड़ाकर हुए फरार; इलाके में भारी तनाव

News Ranchi Mail
0

                                                                           


राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार (17 मार्च) को बालू माफिया ने छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस पर हमला बोल दिया. पुलिस ने जवाब में कई राउंड गोली चलाई और जान बचाकर भागी. इस हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है. बताया जा रहा है कि बालू माफिया पकड़े गए आधा दर्जन ट्रैक्टर को छुड़ाकर भाग निकलने में कामयाब रहे. पुलिस ने 15 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब धनराज छपरा घाट पर छापेमारी करने पहुंची, तभी अवैध रूप से बालू उत्खनन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंची. आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही वहां बालू खनन में जुटे लोगों ने हमला बोल दिया और फायरिंग भी कर दी. इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. माफिया ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की. 

इस घटना के बाद वहां तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया और उसमें एक दर्जन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि बालू माफिया आधा दर्जन ट्रैक्टर छुड़ा ले गए. पुलिस ने तीन बाइकों सहित कई ट्रैक्टरों को भी जब्त किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !