अभी महज 15 बसंत ही देख पाया था अंकित, अपराधियों ने गला काटकर मार डाला

News Ranchi Mail
0

                                                                             


पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक 15 वर्षीय किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी नीतीश पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. अंकित का शव जगमालबीघा गांव के पास बरामद किया गया. अपराधियों ने अत्यंत क्रूरता का परिचय देते हुए किशोर का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के साथ-साथ फतुहा अनुमंडल के SDPO संजीव कुमार और खुसरूपुर के अपर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही हत्या के कारणों की जांच हर पहलू से की जा रही है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश है या कोई अन्य कारण.

वहीं, इस मामले में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इधर, कटौना गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है, जबकि ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !