डीजे पर नाचने को लेकर चली गोली, गार्ड की फायरिंग में 2 युवक घायल

News Ranchi Mail
0

                                                                          


जहानाबाद जिले में एनएच-22 पर स्थित टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि टोल गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि, एक अन्य युवक मारपीट में जख्मी हुआ है. घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ टोल प्लाजा के पास की है. 

घायल युवकों की पहचान उमराई बिगहा गांव निवासी ​विकास कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है. जबकि, एक अन्य घायल युवक आदित्य कुमार बताया जाता है. विकास और रोहित दोनों को गोली का छर्रा लगा है. आदित्य कुमार मारपीट में जख्मी हो गया है. 

घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वह अपने गांव से बारात लेकर जा रहे थे. टोल प्लाजा के पास डीजे की धुन पर नाचने के दौरान टोल कर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई. 

इसी बीच आरोप है कि टोल कर्मियों के गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी. ​घटना के बाद तीनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

वहीं, डॉक्टर ने बताया कि दो युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज किया जा रहा है. ​घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ​पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए गार्ड की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है. 

इस दौरान पुलिस ने ​पास के गांव उमराई बिगहा में भी छापेमारी की.​ एएसपी ने बताया कि टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !