लड़की का वीडियो वायरल ना कर दे आर्यन, इसलिए दोनों पैर में मारी गई थी गोली, हाजीपुर पुलिस का खुलासा

News Ranchi Mail
0

                                                                     


 वैशाली जिले के हाजीपुर में दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक के दोनों पैर में गोली मार दी थी. पुलिस ने इस घटना खुलासा 15 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को कर दिया है.

एसपी की तरफ से गठित विशेष टीम ने घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को बताया कि घायल आर्यन कुमार घटना में शामिल एक आरोपी के घर की लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. इसी को लेकर घायल आर्यन और लड़की के घरवालों के साथ विवाद हुआ था. 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इतना ही नहीं घटना से एक घंटे पहले दोनों पक्ष के बीच पंचायत भी हुई थी, जिसमें जब बात नहीं बनी तब राहुल कुमार और आदर्श कुमार ने आर्यन के दोनों पैर में गोली मार दी और फरार हो गए.

इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल तीसरे युवक प्रिंस को गिरफ्तार किया है, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना के पीछे का कारण बताया है.

एसडीपीओ ने बताया कि आर्यन के दोनों पैर में गोली मारने का उद्देश्य उसे सिर्फ डराना था, ताकि वह वीडियो वायरल नहीं करे. फिलहाल, पुलिस अन्य दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, घायल आर्यन का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !