पटना में कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के घर और दफ्तर पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

News Ranchi Mail
0

                                                                        


विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) राजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में कांड संख्या-15/2026 दर्ज किया गया है. निगरानी इकाई के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने लोक सेवक के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सुनियोजित तरीके से अवैध संपत्ति जुटाई.

जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, करीब 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी.

विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आज सुबह से ही पटना में आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है.
निगरानी की टीम हर दस्तावेज, संपत्ति और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है. शुरुआती संकेत बताते हैं कि मामला और भी बड़ा हो सकता है और कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है.

इन प्रमुख स्थानों पर की जा रही है छापेमारी

- रामनगरी रोड स्थित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर B-202
- खगौल रोड, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड में फ्लैट नंबर 807
- पंत भवन, छठी मंजिल स्थित कार्यालय (प्रोक्योरमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल)

बिहार विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (PC Act) के तहत कांड संख्या 15/2026 दर्ज कर करीब 1.10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया है.

विशेष न्यायाधीश, निगरानी के आदेश पर पटना में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. टीम द्वारा सुमित चंद्रम गृह अपार्टमेंट के फ्लैट B-202, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड vinus के फ्लैट समेत अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. वहीं पंत भवन की 6वीं मंजिल स्थित कार्यालय में भी जांच जारी है.

निगरानी टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े अहम सबूत खंगाल रही है. इस कार्रवाई में आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है. हालांकि दानापुर के फ्लैट में किराया लागा हुआ था और वहां निगरानी काफी देर तक जाँच किया और लौट गई.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !