महज एक बेल तोड़ने पर मासूम को दी ऐसी सजा, लाल हो गया शरीर का कोना-कोना

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 

वैशाली जिले से इंसानियत को शर्मसार और मन को विचलित करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय छात्र की इतनी बर्बरता से पिटाई की गई है कि बच्चे के शरीर का जख्म देखकर दबंगों की हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. मासूम बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसने बेल तोड़ने के लिए एक पत्थर पेड़ पर चलाया था. इसके बदले उसके बदन पर सैकड़ों डंडे पड़े जिससे बच्चा बेहोश हो गया. 

वहीं, आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब बच्चे की मां घर पहुंची, तो बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई. यहां के पुलिसकर्मी भी छात्र के जख्म देख कर परेशान हो गए.

दरअसल, यह पूरा मामला बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का है. यहां के रेहान अली ने गांव के ही प्रेम मिश्रा के बेल के पेड़ से बेल फल तोड़ने का प्रयास किया और उसके इस गलती की ऐसी सजा दी गई.

आरोप है कि प्रेम मिश्रा और सन्नी मिश्रा ने मिलकर पहले बच्चे को पकड़ा फिर एक ने छड़ी चलाई और दूसरे ने उसे पकड़ रखा था. हालांकि, पुलिस को शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और एक आरोपी प्रेम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, दूसरा आरोपी सन्नी मिश्रा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !