मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें कुछ दबंगों के द्वारा महादलित समाज के कुछ महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. महादलित समाज के महिलाओं का पिटाई का मामला पुलिस के पास पहुंचा. इसके बाद देवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन महिलाओं का आरोप है कि पुलिस दबंगो के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
दरअसल, पूरा घटनाक्रम मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव के वार्ड संख्या 5 का है, जहां एक महादलित टोला है. जानकारी के मुताबिक, महादलित टोला में आने-जाने के लिए सड़क नहीं थी. इसको लेकर महादलित टोला के लोगों द्वारा चंदा कर के चार साल पहले अपने गांव के निवासी विपिन कुमार राय से 2.5 लाख रुपए में अपने जमीन से रास्ता देने को लेकर एक एग्रीमेंट बना था.
इसके लिए महादलित बस्ती के सभी लोगों ने चंदा इकट्ठा कर ढाई लाख रुपया विपिन कुमार राय को दिया दिया,लेकिन किसी कारणवश उस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई,महादलित बस्ती के लोग उस रास्ता का उपयोग करने लगे. अब विपिन कुमार राय उस रास्ता देने से इंकार करते हुए वहा 16 अप्रैल को ट्रैक्टर से उस रास्ता को जोतवा जा रहा था. जिसका महादलित बस्ती के महिलाओं के द्वारा विरोध किया गया, फिर क्या था महिलाओं द्वारा विरोध होने के बाद दबंग का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और देखते ही देखते दबंगों द्वारा महिला की जमकर पिटाई शुरू कर दी गई.
अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वहां पर खड़े चार व्यक्ति के द्वारा विरोध कर रही महिलाओं की जमकर लाठी और डंडे से पिटाई की जा रही है. वहीं घटना को लेकर महादलित बस्ती के महिलाओं के द्वारा देवरिया थाने की पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा गया था. अब मामले में देवरिया थाना की पुलिस ने एससी एससी एक्ट के तहद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
