पत्नी की छाती पर बैठकर पति ने सिलबट्टा से कूच डाला सिर, कमरे में दौड़ाकर पकड़ा बाल, घटना जानते ही ठंडा खून हो जाएगा गर्म

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 

 नालंदा जिले से सोमवार को एक बेहद खौफनाक घटना सामने आयी है. यहां पर सनकी पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला. घटना इतनी भयावह है कि जिसने भी सुना वह दंग रह गया. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है.

दरअसल, बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बेलदारी बिगहा गांव में एक सनकी पति ने मामूली विवाद में पत्नी की पत्थर से कूच-कूच कर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के ननद की 25 अप्रैल, 2026 को शादी होने वाली थी. मृतिका लल्लू बिंद की पत्नी सोनमंती देवी देवी थीं. 

मृतिका के पुत्र क्रिश कुमार ने बताया कि बुआ की शादी समारोह को परिवार के सदस्य पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर गए हुए थे. रविवार की देर शाम जब उसकी मां लौटी, तो पिता गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर पड़ोस के घर में जा छिपी. उसका पीछा करते हुए पिता भी वहां पहुंच गया. 

उसने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर बाल पकड़ कर फिर पिटाई करने लगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. बेहोश होने के बाद उसके कलेजा पर बैठकर पास रखे पत्थर के सिलबट्टा से सिर और छाती पर मारने लगा. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का और स्पष्ट पता चल सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !