मुजफ्फरपुर से अपराध का खात्मा करने के लिए पुलिस इन दिनों सख्त कार्रवाई करने में जुटी है. जिले में एक्टिव माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कांटी थाना की पुलिस ने शुक्रवार (8 मई) की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां एक पिकअप को पकड़ा, जिसमें 16 गोवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. सभी गोवंश का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए मौके से दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार कांटी थाना की पुलिस थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया तो पुलिस ने देखा कि उस पिकअप में 16 पशुओं (गोवंश) को क्रूरतापूर्वक लोड किया गया था. जब पुलिस ने पिकअप में सवार दोनों युवकों से पशु के परिवहन किए जाने से संबंधित पेपर की मांगे तो दोनों के पास कोई वैध पेपर नहीं थे. जिसके बाद पुलिस को यह समझते देर नहीं लगा की ये दोनों पशु तस्कर हैं. इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पिकअप में लोड सभी 16 पशुओं का रेस्क्यू किया.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार और सुबोध कुमार के रूप में हुई है. अब पुलिस गिरफ्तार दोनों से पूछताछ करके इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया की कांटी थाना की पुलिस थाना क्षेत्र के दरभंगा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक पिकअप में क्रूरतापूर्वक लोड किए गए 16 पशुओं को बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने पिकअप में सवार दोनों युवकों से लोगों से पशुओं के परिवहन संबंधित कागजात मांगे की तो उनके पास किसी तरह की कोई वैध पेपर नहीं थे. जिसके बाद दोनों पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. पिकअप में लोड 16 पशुओं का रेस्क्यू कर लिया गया अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
.jpg)