सहरसा जहरीला मिड-डे मील मामलाः DM के नोटिस पर BEO ने विद्यालय के पूरे स्टाफ पर दर्ज कराई FIR

News Ranchi Mail
0

                                                                                


सहरसा में जहरीला मिड-डे मील मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. अब बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूल के पूरे स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. BEO ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर किया है. BEO ने महिषी थानाध्यक्ष को एक पत्र लिखकर मध्य विद्यालय बलुआहा के प्रबंधन में शामिल प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी, सहायक शिक्षक कृष्ण वल्लभ साह, रसोईया सह सहायक महेश्वर दास, ज्ञानी साह, कैली देवी, शांति देवी, सबिता देवी, रीना देवी, कलियां देवी, अनिता देवी, शंभा देवी के अलावा रसोई के संचालक अनूप मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है. बता दें कि गुरुवार (7 मई) को सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद अचानक से बच्चे बीमार होने लगे थे. 

सभी बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए सौरबाजार के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. बीमार बच्चों के अभिभावकों ने मिड-डे मील खाने में सांप गिरने का आरोप लगाया. जिसके बाद डीएम दीपेश कुमार से बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक नोटिस जारी कर दिया. 

जिलाधिकारी ने अपने नोटिस में लिखा कि 7-5-2026 (गुरुवार) को दूरषाभ और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि महिषी के मध्य विद्यालय बलुआहा में उपलब्ध कराए गए मध्यान्ह भोजन में सांप पाया गया. जिस कारण से बच्चे बीमार हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जिलाधिकारी ने BEO को आदेश दिया था कि इस मामले में दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए. इसके बाद BEO ने भी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज करने अनुशंसा कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !