20 मई को बंद रहेंगी झारखंड की 18000 दवा दुकानें, ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का विरोध

News Ranchi Mail
0

                                                   


 

रांची : ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले 20 मई को राज्य की 18000 दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑन लाइन दवाओं की धड़ल्ले से हो रही बिक्री के विरोध में दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव सुभाषचंद्र मंडल ने दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद दवा की ऑनलाइन बिक्री जारी है। इससे देश के 12.40 लाख और राज्य के 18,000 से अधिक दवा विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित हो रहा है। एआई आधारित फर्जी दवा पर्ची के माध्यम से एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं की बिक्री हो रही है। इसके अलावा एनपीपीए व डीपीसीओ के निर्धारित मूल्य के बावजूद प्रतिस्पर्धा में गलत तरीके अपनाये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !