बिहार के दरभंगा जिले में 19 मई, 2026 दिन मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटी. यहां पर घरेलू विवाद में संदीप दास ने अपनी पत्नी दो बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया. जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव की घटना है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते संदीप ने घटना को अंजाम दिया. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है. पत्नी फूल कुमारी दास, उसके पुत्र ह्रदय दास, पुत्री संध्या दास, सोन दास की मौत हो गई है. आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था.
.jpg)