पूजा देखने गई दो चचेरी बहनों का मर्डर, 48 घंटे बाद ईंट भट्ठे के पास मिली लाशें, मुजफ्फरपुर में सनसनी

News Ranchi Mail
0

                                                                         


मुजफ्फरपुर जिले से 13 मई, 2026 दिन बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में पूजा देखने गई दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी गई है. मकसूदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 से 11 मई, 2026 दिन सोमवार से लापता हुई दो चचेरी बहनों की लाश बुधवार को मिली है. दोनों का शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक ईंट भट्ठे के पास मिला है. दोनों बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय मौसमी और 7 वर्षीय रुचि के रूप में हुई है.

गायब होने के 48 घंटे बाद मिला शव
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां 11 मई, 2026 दिन सोमवार को गांव में पूजा देखने गई थीं. मगर, सोमवार की देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. जब दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय रामपुर हरि थाने में उनके लापता होने की सूचना दी थी.

वहीं, बुधवार को ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के पास दोनों बच्चियों के क्षत-विक्षत शव देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया. शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों में बच्चियों की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका को लेकर भारी आक्रोश है. 

इस बीच शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. हालांकि, दोनों बच्चियों के शवों की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनके साथ कोई घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !