कैमूर जिला इन दिनों अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. रविवार को मिले दो शवों के टुकड़ों की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि मंगलवार देर शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे नहर के पास फिर से दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और मोहनिया डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मामले की जांच में जुटा है.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद ये अंग एक पुरुष और एक महिला के प्रतीत हो रहे हैं, जिनके सिर गायब हैं. दोनों बोरे एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे. पुलिस फिलहाल इस बात को कन्फर्म नहीं कर पाई है कि ये अंग रविवार को मिले शवों के ही हिस्से हैं या किसी नई वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि रविवार को भी एक वयस्क और एक किशोर के शव के टुकड़े मिले थे, जिन्हें पहचान न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए PMCH पटना भेजा गया है. लगातार हो रही इन जघन्य हत्याओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर अपराधी बेखौफ होकर कैमूर की धरती का उपयोग 'डंपिंग ग्राउंड' के रूप में कैसे कर रहे हैं? फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लापता लोगों की सूची खंगाल रही है, लेकिन वस्तु स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है.
.jpg)