बेखौफ चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, वकील के घर की अलमारी का लॉकर तोड़ उड़ाए 65 लाख के गहने

News Ranchi Mail
0

                                                                      


समस्तीपुर में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड पर हुई, जहां चार-पांच अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने रेलवे ट्रैक की तरफ से आकर, एक वकील के घर के पिछले हिस्से में लगी सुरक्षा ग्रिल को काटकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने अलमारी के अंदर रखे लॉकर से लगभग 65 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए और मौके से फरार हो गए.

वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार (25 मई, 2026) देर रात चोरों ने घर के पिछले हिस्से में लगी सुरक्षा ग्रिल को काटकर और पास में रखी एक चाबी का इस्तेमाल करके, बगल वाली छोटी ग्रिल को खोलकर घर में घुस गए. इसके बाद, उन्होंने एक कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसके लॉकर में रखे गहने और नकदी चुरा ली और आराम से वहां से फरार हो गए. घर के मालिक ने बताया कि जिस समय चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे. रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच परिवार के सदस्य जागे और उन्होंने घर के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल को खुला हुआ देखा.

कमरे के पास पहुंचने पर पता चला कि अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी. इसके बाद, पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर अपराधियों की पहचान करने के प्रयास में आस-पास के CCTV फुटेज की जांच करने में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !