इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बिहार पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, किराना दुकान में नोटों का अंबार देख उड़े होश

News Ranchi Mail
0

                                                                         


इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल जिले के भीमनगर में पुलिस ने छापेमारी कर एक किराना की दुकान से लाखों रुपया नेपाली करेंसी बरामद किया है, जिसके बाद भीमनगर बाजार में हड़कंप मच गया है. 

दरअसल, इंडो-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर चौक पर स्थित एक किराना की दूकान में छापेमारी की गई है. वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार और वीरपुर SDPO सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई, जिसमें कई थाना की पुलिस भी शामिल थी. 

किराना दुकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लाख 83 हजार 600 नेपाली रुपया समेत 13 लाख 65 हजार 50 भारतीय रुपया भी बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए SDPO सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भीमनगर में स्थित चन्दन ट्रेडर्स नामक किराना की दुकान में छापेमारी किया गया है. छापेमारी के दौरान दुकानदार भागने में सफल रहा, लेकिन मौके से दुकान में मौजूद एक शख्स को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है. 

वीरपुर SDPO सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बरामद लाखों नेपाली रुपया किराना दुकान में कहां से आया और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त है, इसकी पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !