मुजफ्फरपुर में एक युवक पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा की वह कॉलेज में घुसकर खुलेआम एक छात्रा पर शादी का दवाब बनाया. शादी से इंकार करने पर छत्रा को मार देने की धमकी देने लागा. छात्रा के विरोध पर कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज प्रोफेसर और स्टाफ ने सनकी आशिक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. अब पुलिस पकड़े गए सनकी आशिक पर से प्यार का भूत उतारने में जुट गई है.
घटना काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित LNT कॉलेज की है. यहां एक युवक कॉलेज में घुसकर एक छात्रा को शादी के लिए दबाव बनाने लगा और मना करने पर गोली मारने की धमकी देने लगा. अचानक हुई इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. अचानक हुई इस घटना से छात्र-छात्राओं हड़कंप मच गया, लेकिन छात्राओं के साथ ही कॉलेज स्टाफ ने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और इस सनकी आशिक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही काजीमुहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तार युवक की पहचान रविशंकर कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्वी चम्पारण के राजेपुर का रहने वाला है. पीड़ित छात्रा भी पूर्वी चम्पारण की ही बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी ने एक जान पहचान को प्यार समझ लिया और पिछले 3 साल से वह दिल में बैठाए रहा. लेकिन अब वह बर्दास्त नहीं कर सका और छात्रा को धमकाने कॉलेज में पहुंच गया.
वहीं, पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि आरोपी से उसकी केवल सामान्य जान-पहचान थी, किसी तरह के प्रेम संबंध नहीं है. उसने यह बात भी बताई की युवक उसका मोबाइल हैक कर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था. जिसके बाद पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पूरे मामले पर नगर ASP-1 सुरेश कुमार ने बताया कि LNT कॉलेज में एक युवक घुसकर छात्रा से छेड़खानी करते धमकी देने की शिकायत मिली थी. कॉलेज प्रशासन और छात्रों की तत्परता से गया आरोपी को युवक को पकड़ा गया, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर थाने पर लाकर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
.jpg)