सड़क पर साथ चल रहे थे पति-पत्नी, तभी हसबैंड ने वाइफ को मार दी गोली, फिर भीड़ ने उसे मार डाला

News Ranchi Mail
0

                                                                        


शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा मोड़ के पास एक ऑटो पर गोलीबारी की घटना में एक महिला को गोली लग गया. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इक्कठा हुए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गए. जबकि, गोली लगने से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया है.

घटना के बाद स्थानीय थाना एफएलसी की टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है. मृतक युवक की पहचान नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर के रूप में किया गया है. जबकि, घायल उसकी पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में किया गया है. 

घटना के बाद एसपी बलिराम कुमार चौधरी घटना स्थल और अस्पताल पहुंच घटने के कारणों की जानकारी लिया. इस मौके पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. इसी में पति ने पत्नी पर गोलीबारी कर दिया. जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल और पटना में इलाजरत है.

एसपी ने बताया कि आरोपी की ओर से ग्रामीणों की भीड़ पर भी गोलीबारी किया, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और युवक की पिटाई कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मौके से घटना में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाद पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच करने की बात कही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !