मधुबनी जिले में लड़की का यौन शोषण और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. लड़की का वीडियो वायरल करने के आरोप में निजी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. संचालक पर आरोप है कि वह अपनी बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण कर रहा था. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव स्थित निजी स्कूल की है.
गिरफ्तार स्कूल संचालक की पहचान सोठगांव निवासी सरोज महतो उर्फ अविनव के रूप में हुई है. 25 वर्षीय लड़की का अपने सहेली से मिलने जुलने के क्रम में स्कूल संचालक से बातचीत शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया.
इस बीच संचालक ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. संचालक लड़की का अश्लील फोटो बनाकर कई महीने से यौन शोषण कर रहा था. जब लड़की को स्कूल संचालक का कई अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध का पता चला, तो लड़की ने स्कूल संचालक से संबंध तोड़ने का मन बना लिया. इससे नाराज संचालक ने लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया.
पीड़ित लड़की स्कूल संचालक से तंग आकर अपने परिजनों को सारी बात बता दी. लड़की के पिता संचालक के घर पहुंचकर उसकी करतूत उसके परिजनों को बताकर फोटो डिलीट करने को कहा. मगर, संचालक के परिजनों ने लड़की के पिता के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार कर भगा दिया.
वहीं, पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
