'घर आ जाओ टीसी दे दूंगा', जब पहुंची 8वीं की छात्रा तो शिक्षक ने खिलाया चॉलकेट और कर दी गंदी हरकत

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 बिहार के औरंगाबाद में एक सरकारी शिक्षक पर उसी स्कूल की एक छात्रा ने टीसी के बहाने घर बुलाकर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है. मामला उपहारा थाना क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से जुड़ा है.

पीड़ित छात्रा ने बताया कि टीसी लेने जब वह राहुल भारद्वाज नाम के शिक्षक के पास गयी, तब उसे टीसी के लिए उन्होंने उसे अपने घर पर बुलाया. जब उसने इस बात को एक महिला शिक्षिका से बताया, तो टीचर ने भी उस छात्रा को घर जाने की बात कही. फिर यह छात्रा टीसी के लिये शिक्षक के घर पर गयी. यहां उसके साथ छेड़खानी की गयी. 

शिक्षक की ओर से पीड़िता को एक चॉकलेट दिया गया और किसी से भी इस बात को न कहने की बात भी कही. जब वह घर पहुंची, तो उसने इस मामले की पूरी जानकारी अपनी मां को दी, फिर अपने परिजनों के साथ स्कूल जाकर प्रिंसिपल से इस मामले की शिकायत की. इधर, इस मामले में आरोपी शिक्षक ने पूरी घटना से इनकार किया है.

इस बारे में स्कूल के प्रधान शिक्षक ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील था. लिहाजा, उन्होंने इसे तूल देना मुनासिब नहीं समझा. फिलहाल, ग्रामीणों को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में सभी स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. हंगामे की जानकारी मिलते ही दाउदनगर के एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका.

बहरहाल, टीचर के उस करतूत से शिक्षा का मंदिर शर्मसार हुआ है, जरूरत है पूरे मामले के जांच की, ताकि ऐसे शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !