बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' अभियान बदस्तूर जारी है. अपराध की खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बिहार पुलिस की बंदूकें आग उगल रही हैं. इसी कड़ी में अब गोपालगंज में कुख्यात बदमाश आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर करने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास आज (शनिवार, 30 मई) की सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश आकाश सिंह की मुठभेड़ हो गई, जिसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है.
बता दें कि कुख्यात आकाश सिंह थावे थाना क्षेत्र के बढईहाता गांव का रहने वाला है और उस पर रंगदारी व फायरिंग के 1 दर्जन मुकदमें दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया था. आज यानी शनिवार की सुबह-सुबह पुलिस उसे हथियार बरामद कराने के लिए बंजारी बायपास लाई थी, जहां उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी. मौके से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है.
.jpg)