मुजफ्फरपुर पुलिस ने ₹50 लाख की कोडीन कफ सिरप के साथ 2 को धरा, दिल्ली से दरभंगा जा रही थी खेप

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 

मुजफरपुर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कारवाई अहियापुर थाना क्षेत्र के निषाद चौक के संगम घाट के पास की है. जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई कोडीन कफ सिरप की खेप एक ट्रक के जरिए दिल्ली से दरभंगा जा रही थी. मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर नाकेबंदी की और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र को सूचना मिली थी कि दिल्ली से 6 चक्के वाले एक ट्रक से बड़ी भारी मात्रा में बिहार में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप भेजी जा रही है. उनको सूचना मिली थी कि यह मुजफ्फरपुर से गुजरने वाला है. इसके बाद एसएसपी के निर्देष पर एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अहियापुर पुलिस के निषाद चौक के संगम घाट के पास घेराबंदी करके ट्रक को रोक लिया. ट्रक की जांच करने पर उसमें से 47 कार्टून में कोडीन युक्त कफ सिरप की 5,640 बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने पूरे माल को जब्त करते हुए हुए मौके से दो सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार दोनों सप्लायर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप को दिल्ली से दरभंगा ले जा रहे थे. इसमें कुछ बोतलों को मुजफ्फरपुर में भी डिलीवर करना था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुट गई है. वहीं इस मामले में एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के निषाद चौक के संगम घाट के पास से दिल्ली से दरभंगा जारी एक ट्रक से 47 कार्टून कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप को जब्त किया है. मौके से दो सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. 

गिरफ्तार किए तस्करों में एक बंगाल का रहने वाला है, जबकि दूसरा बिहार का निवासी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हावड़ा जिला के महेशतल्ला थाना क्षेत्र निवासी कालू और दरभंगा जिला के कुशेश्वर थाना क्षेत्र निवासी संजीत झा के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पकड़ी गई कफ सिरप की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस इस अवैध कारोबार के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है. गिरफ्तार चालक और खलासी से मिले सुरागों के आधार पर इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े कारोबारियों और स्थानीय लाइनर का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट के मुख्य सरगना को भी दबोच लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !