ओवरटेक करके रोका और फिर मार दी गोली, सीतामढ़ी में CSP संचालक की हत्या से हड़कंप

News Ranchi Mail
0

                                                                              


सीतामढ़ी में बीती देर शाम अपराधियों ने CSP संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी और रुपए लूट कर फरार हो गए. यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव की है. मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी त्रिवेणी राय के बेटे सुंदर कुमार (40) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि PNB के CSP संचालक सुंदर राय अपने सेंटर से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ओवर टेक कर सुंदर राय को रोक कर रुपए लूटने की कोशिश कर रहे थे.

संचालक द्वारा विरोध करने पर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि रविवार (17 मई) की रात करीब 9 बजे नानपुर प्रखंड की मोहनी पंचायत में बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी संचालक सुंदर कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

इस हमले में सुंदर कुमार को दो गोलियां लगीं. गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घायल सीएसपी संचालक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत गई. इससे पहले सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बतरौली गांव में एक अधेड़ युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

घटना के बाद परिजनों ने घायल को आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद यादव उर्फ रामाशंकर राय के रूप में हुई है. मृतक रामाशंकर राय, गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात सरोज राय का पट्टीदार है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !