बिहार में 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, सिवान पुलिस ने ₹40 लाख के सोना लूट कांड के आरोपी को मारी गोली

News Ranchi Mail
0

                                                                       


 

सम्राट चौधरी सरकार में बिहार पुलिस ने भी यूपी स्टाइल में 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू कर दिया है. अब अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बंदूकें आग उगल रही हैं. इसी कड़ी में सिवान से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी अंकित कुमार सिंह का हॉफ एनकाउंटर कर दिया. गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. अभियुक्त का संबंध 40 लाख रुपये के सोना लूट कांड से बताया जा रहा है. पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है.

बताया जा रहा है कि रविवार (17 मई) की रात को पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई थी. हालांकि, मुठभेड़ की सही जगह पुलिस ने अभी तक नहीं बताई है. वहीं पुलिस ने मीडिया को अपराधी से भी बात करने नहीं दिया है. अपराधी की हालत नाजुक होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ की सूचना पाते ही पुलिस के आलाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं और पुलिस टीम से संपर्क बनाए हुए हैं.

बता दें कि हाल के दिनों में सिवान जिले में पुलिस ने कई एनकाउंटर किए हैं. जिससे पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है. इससे पहले पुलिस ने बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे के हत्याकांड में शामिल छोटू कुमार यादव का हॉफ एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया था. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !