पटना का धनकुबेर निकला टेंडर घोटाले का आरोपी रिशु श्री! SVU की 11 घंटे चली छापेमारी में अकूत संपत्ति मिली

News Ranchi Mail
0

                                                                       


टेंडर घोटाले का आरोपी रिशु श्री को विशेष सतर्कता इकाई (SVU) ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, एजेंसी की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि करीब 11 घंटे तक चली रेड के दौरान रिशु श्री के पटना स्थित आवास से करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. एसवीयू टीम के अधिकारी अब रिशु श्री से पूछताछ करने में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, सरकारी निविदाओं में गड़बड़ी और प्रभावशाली अधिकारियों से सांठगांठ के आरोपों को लेकर SVU कई दिनों से निगरानी कर रही थी. इस कार्रवाई की पुष्टि SVU के ADG पंकज दराद ने की. 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और संपत्तियों से जुड़े साक्ष्य भी एजेंसी के हाथ लगे हैं. ADG पंकज दराद ने कहा कि इससे पहले नवंबर महीने में ED की छापेमारी में भी बड़ी मात्रा में संपत्ति का खुलासा हुआ था. उन्होंने बताया कि उस दौरान 51 लाख रुपये नकद, करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 61 जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए थे. फिलहाल, विशेष निगरानी इकाई मामले की गहराई से जांच कर रही है और बरामद संपत्तियों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है.

सूत्रों का दावा है कि रिशु श्री पर आरोप है कि उन्होंने कई सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर अधिकारियों को प्रभावित किया और अपनी कंपनी समेत करीबी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया. जांच एजेंसियों को शक है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के सरकारी ठेकों में अनियमितता की गई. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भी की गई थी. जांच एजेंसी की अनुशंसा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विशेष निगरानी इकाई ने कार्रवाई तेज कर दी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !