ढाई डिसमिल जमीन के लिए खूनी संघर्ष, दबंगों ने परिवार को पीटकर किया अधमरा, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 नालंदा में एक बार फिर जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में महज ढाई डिसमिल जमीन को लेकर दबंगों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. इस हमले में सोनिया देवी तानिया अजय शर्मा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हैरानी की बात ये है कि तीन दिन पहले भी मारपीट हुई थी, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. अब दबंगई का पूरा खेल CCTV कैमरे में कैद हो गया है. डर और दहशत में परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर है. 

बताया जा रहा है कि साल 2003 में स्थानीय पंचों की मौजूदगी में दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन 23 साल बाद एक बार फिर ढाई डिसमिल जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि बड़े भाई कृष्णा ठाकुर और उसके समर्थक लगातार केस उठाने का दबाव बना रहे थे. तीन दिन पहले भी मारपीट हुई थी. पीड़ित परिवार ने लहेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से दबंगों का मनोबल बढ़ गया. 

26 मई को दबंगों ने एक बार फिर घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग खुलेआम हमला कर रहे हैं. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है. पीड़ितों का कहना है कि दबंग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेनी पड़ रही है.

वहीं पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर पहली घटना के बाद समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद आज चार लोग अस्पताल में भर्ती नहीं होते. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर जमीन के छोटे-छोटे विवाद कब तक खूनी संघर्ष में बदलते रहेंगे और पुलिस कब तक कार्रवाई के बजाय सिर्फ जांच का भरोसा देती रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !