पटना में स्मैक तस्करी पर बड़ा प्रहार: 6.5 किलो स्मैक, 18 लाख नकद और हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                                       


पटना के पूर्वी इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक, नकदी और हथियार बरामद किए हैं. गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना पुलिस और DIU की संयुक्त टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित अशोक साव के घर पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 6 किलो 500 ग्राम स्मैक, 18 लाख रुपये नकद, एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा कई जमीन के दस्तावेज बरामद किए. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान कृष्ण कुमार राम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार राम रिश्ते में अशोक साव का साला बताया जा रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक साव के घर में भारी मात्रा में स्मैक और नशे के कारोबार से अर्जित नकदी रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अशोक साव फरार मिला. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और नशीले पदार्थों का नेटवर्क कितना बड़ा है.

पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में नशा तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !