गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पटना रेफर

News Ranchi Mail
0

                                                 


 बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. इसी बीच गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.


डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई. बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और परिवार के सदस्य उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे.


घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका हो सकती है. हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पुलिस जांच शुरू कर दी है


घटना की सूचना मिलते ही माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !